जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आज ईडी फिर से पूतछात करेगी। इससे पहले पिछले गुरूवार को भी सोनिया गांधी से पूछताछ की गई थी। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक सोनियाा गांधी दोपहर तक कभी भी अपने बयान दर्ज करवा सकती हैं। सोनिया की ईडी के सामने सामने पेशी को देखते हुए जनपथ पर भारी पुलिस बल का इंतजाम किया है।
ईडी कार्यालय में डाक्टर मौजूद रहेंगे
सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए ईडी कार्यालय में डॉस्क्टर्स की टीम मौजूद रहेगी। वहीं ईडी कार्यालय परिसर में एंबुलेंस भी तैयार रहेगी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह ध्यान रखा जायेगा। सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रह सकते हैं लेकिन पूछताछ रूम में केवल सोनिया गांधी ही मौजूद रहेंगी।
कांग्रेस ने की निंदा
कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की निंदा की है। कांग्रेस पार्टी ने सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को राजनीतिक बदले की भावना बताते हुए सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस की ओर से सभी राज्यों की कांग्रेस पार्टियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सोनिया गांधी के ईडी के समक्ष पेश होने के दौरान शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेंगी।
वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को सत्याग्रह को ड्रामा करार दिया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का माहौल कांग्रेस पार्टी इस पूरे विषय को लेकर माहौल बना रही है वह भी पूरा देश देख रहा है। ।