शानदार फीचर्स के साथ Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी सीरीज भारत में लॉन्च हुई, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी सोनी ने भारत में Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने पांच अगल स्क्रीन साइज के मॉडल लॉन्च किये है जिसमें 75-इंच, 65-इंच, 55-इंच, 50-इंच और 43-इंच साइज शामिल है। ये सभी स्मार्ट टीवी एचडीआर10, एचएलजी और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती है। वहीं कंपनी ने सोनी ब्राविया X80K मॉडल को डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस डिजिटल सराउंड सपोर्ट के डूअल 10W स्पीकर पैक किये हैं। यह गूगल टीवी पर चलता है और गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा के सपोर्ट के साथ आता है। टीवी में क्रोमकास्ट बिल्ट-इन के साथ-साथ ऐप्पल एयरप्ले के लिए सपोर्ट भी शामिल है।

Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी की भारत में कीमत
भारत में Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी की कीमत 94,990 रुपये रुपये से शुरू होती है। जो कि 55-इंच मॉडल (KD-55X80K) के लिए है। इसके अलावा कंपनी ने अभी तक 43-इंच (KD-43X80K), 50-इंच (KD-550X80K), 65-इंच (KD-65X80K) और 75-इंच (KD-75X80K) मॉडल के लिए कीमत घोषणा नहीं की है। सभी वेरिएंट जल्द ही भारत के सभी सोनी सेंटर, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और ई-कॉमर्स पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
हाल ही में लॉन्च किया गया Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी लाइनअप 4K (3,840 x 2,160 पिक्सल) LCD डिस्प्ले के साथ HDR10, डॉल्बी विजन और HLG फॉर्मेट के सपोर्ट के साथ पांच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। कंपनी द्वारा Triluminos Pro डिस्प्ले को स्क्रीन पर रंग बढ़ाने का दावा किया गया है। बेज़ल में ब्लैक शेड है और पैनल रिफ्रेश रेट 50Hz है। स्मार्ट टीवी मॉडल Sony 4K HDR प्रोसेसर X1 से लैस है। Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी मॉडल 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज और रन-ऑन Google TV (Android TV पर आधारित) पैक करते हैं।