जयपुर। साउथ सुपरस्टार अर्जुन अल्लू की ब्लाॅकबस्टर फिल्म पुष्पा की शानदार सफलता के बाद अब फिल्म निर्माताओं ने इसके सिक्वल पुष्पा 2 पर काम करना शुरू कर दिया है। पुष्पा 2 की शूटिंग शुुरू हो चुकी है। पुष्पा 2 में साउथ के धांसू अभिनेता और अभिनेत्रियों की एंट्री होने वाली है। फिल्म निर्माता पुष्पा 2 नेक्ट लेवल पर बनाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।
इन दिनों फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। अब पुष्पा के सिक्वल की स्टार कास्ट को लेकर कुछ लीक्स समाने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अब साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति आॅनबोर्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं, आगामी इस फिल्म में साउथ कि अभिनेत्री प्रियामणि की एंट्री हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक प्रियामणि ने पुष्पा 2 को साइन कर लिया है। प्रियामणी फिल्म में विजय सेतुपति की पत्नि की भूमिका में नजर आ सकती हैं। ऐसे में फिल्म की हिरोईन रश्मिका मंदाना को एक्टिंग के मामले में प्रियामणि से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने यह स्प्ष्ट नहीं किया है कि उनको किस तरह का रोल आॅफर किया गया है। ये बात तो फिल्म आने पर ही पता चलेगी। लेकिन एक बात तो तय है कि पुष्पा के सिक्वल में इन कलाकारों की एंट्री के बाद फिल्म और भी दमदार और धांसू फिल्म होने वाली है। इस खबर के बाद निश्चित रूप से दर्शक पुष्पा के सिक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। फिलहाल फिल्म की शु चल रही है। फिल्म कब तक आयेगी इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।