सपा ने शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर को जारी किया रिलीविंग पत्र, कहा किसी भी पार्टी में जाने के लिए स्वतंत्र

जयपुर। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के सहयोग में रहे शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर को समाज वादी पार्टी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वे अब अपनी मनमर्जी से किसी भी पार्टी में जा सकते हैं। अब समाजवादी पार्टी से वे स्वतंत्र हैं। शिवपाल सिंह जो कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।

पिछले कुछ समय से समाजवादी पार्टी के साथ शिवपाल सिंह यादव और प्रकाश राजभर का कुछ ठीक नहीं चल रहा था। ऐसा प्रतीत होता है कि अब दोनो का समाजवादी पार्टी से मोहभंग हो गया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अलग-अलग पत्र जारी कर शिवपाल सिंह यादव तथा ओम प्रकाश राजभर को स्वतंत्र कर दिया है।

समाजवादी पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नाम अलग अलग पत्र जारी किये।

ओमप्रकाश राजभर को लिखे गये पत्र में सपा ने लिखा कि, समाजवादी पार्टी लगतार भाजपा के खिलाफ लड रही हैं। आपका गठजोड भाजपा के साथ है और आप भाजपा को मजबूत करने में लगे हुए हैं। अगर आपको लगता है, कहीं आपको अधिक सम्मान मिलेगा तो वहां पर जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।
वहीं, शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने पत्र लिखते हुए कहा कि माननीय शिवपाल सिंह यादव जी अगर आपको लगता है, कहीं आपको अधिक सम्मान मिलेगा तो वहां पर जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। बता दें कि इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।