संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार तड़के इंटरसिटी एक्सप्रेस से संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर कोटा पहुंचे। वे शुक्रवार को बूंदी जिले के केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे जहां वे गौशाला का उद्घाटन करेंगे।
लोकसभा कैंप कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पीकर बिरला शुक्रवार सुबह 10:30 बजे केशोरायपाटन के लिए रवाना होंगे जहां वे ग्राम गेण्डोली में सुबह 11.30 बजे कृष्णा नंदनी गौशाला का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे ग्राम गेण्डोली स्थित कंचनधाम में प्रबुद्ध जनों से भेंट करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष शनिवार को कैम्प कार्यालय में आमजन से मिलेंगे। वे रविवार दोपहर 1 बजे विनोबा भावे नगर में फूल माली समाज के छात्रावास के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्पीकर बिरला उसी दिन रात मेवाड़ एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।