जयपुर। मंगलवार के दिन संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने जो हंगामा किया उसे लेकर राज्यसभा के सभापित वेंकैया नायडु भावुक हो गये। राज्यसभा सभापति ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने जो हंगामा किया है उसकी निंदा करने को उनके पास शब्द नहीं है। सभापति ने भावुक होते हुए कहा कि वो रात भर लोकतंत्र के मंदिर में हुई शर्मनाक हरकतों के बारे में सोचकर सो नहीं पाये। उन्हें कहा जो भी कल सदन में हुआ वो लोकतत्र के खिलाफ है।
नायडु ने कहा कि विपक्ष को सरकार का विरोध करने का हक है लेकिन सरकार को मजबूर नहीं कर सकते। विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि सभापति को सदन में क्या करना है क्या नहीं।
ये था पूरा मामला
कल राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा द्वारा रूल बुक फेंक दी गई। ये रूल बुक सभापित के आसान की तरफ फेंकी गई। टेबल पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस नेता की इस हरकत पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि जिन सांसदों को लोगों की बातें रखने के लिए सदन में चुनकर भेजा गया था वो अब चीर फाड़ पर उतर आयें हैं। रूल बुक फेंकने लगे हैं। विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा को समय से पहले ही स्थगित करना पड़ा।
आज राज्य सभा में लाया जा सकता है ओबीसी बिल
वहीं, दूसरी ओर आज ओबीसी बिल को राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। लोकसभा में यह बिल कल भारी बहुमत से पास हो चुका है। बिल के पक्ष में लोकसभा में कुल 385 मत पड़े । वहीं, आज राज्यसभा में भी आज बिल के बहुमत के साथ पारित होनी की पूरी संभावना है। राज्यसभा में बिल के पारित होने के बाद राष्ट्रपति अगर इस बिल को स्वीकृत कर देते हैं तो यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। और 105 वां संविधान संशोधन कहलायेगा।