कोटा मंडल द्वारा स्टेशनो की स्वच्छता पर दिया जा विशेष ध्यान
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 30 अक्टूबर,
कोटा रेल प्रशासन मंडल के सभी स्टेशन परिसर एवं रेलवे कालोनियों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयासरत है। मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में मण्डल के रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में नियमित साफ-सफाई की जा रही है । स्वच्छता अभियान के इस क्रम में रविवार, 30 अक्टूबर को कोटा सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों भरतपुर, सवाई माधोपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, झालावाड़ सिटी, बारां, विक्रमगढ़ आलोट, लाखेरी, हिंडौन सिटी एवं अन्य स्टेशनों की विधिवत सफाई की गई । साथ ही नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को भी जागरुक किया जाता है। इसके अंतर्गत यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, धूम्रपान नहीं करने तथा यहां वहां गंदगी नहीं करने का अनुरोध किया जा रहा है। अक्टूबर माह में “ हर पटरी साफ-सुथरी” विशेष अभियान के तहत एन.जी.ओ. द्वारा कैम्पेन, जागरूकता संदेश, स्टेशन परिसर की स्वच्छता को बेहतर करने के लिए शौचालय एवं ट्रैक की सफाई पर निरंतर कार्य किया जा रहा है ।