टिकट चेकिंग और जागरूकता हेतु कोटा मंडल द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

टिकट चेकिंग और जागरूकता हेतु कोटा मंडल द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान।

कोटा 16 सितम्बर,
रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) के निर्देशानुसार कोटा मण्डल ने टिकट जांच और उचित यात्रा टिकट लेकर सफर करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक,कोटा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वाणिज्यिक, लेखा और सुरक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे।
इस अभियान का उद्देश्य टिकट की उपलब्धता में आसानी सुनिश्चित करना, टिकट के साथ यात्रा करने के लिए यात्रियों को जागरूक करना, अनारक्षित टिकटों और वर्तमान आरक्षण के लिए मोबाइल ऐप के उपयोग के बारे में जागरूकता लाना एवं एटीवीएम के उपयोग पर विशेष जोर दिया जाना है।
अभियान के दौरान पूरे मण्डल पर गहन टिकट जांच की जाएगी। इस दौरान प्लेटफॉर्म टिकट उपलब्ध कराने में आसानी और चेकिंग में वृद्धि की जाएगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें । प्लेटफॉर्म टिकट यात्रा के लिए अनुमत नहीं है।अपने सामान को उचित रूप से बुक कराएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।