धूप दशमी के अवसर पर पार्श्वनाथ मंदिर पर हुई विशेष पूजा अर्चना

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

पर्यूषण पर्व के अवसर पर आज धूप दशमी के दिन नाहर का चोहट्टा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातः विशेष शांति धारा अभिषेक हुए ।
पर्यूषण समिति के उप सयोजक मनीष पाटनी ने बताया कि मंदिर में सभी युवक युवतियों ने मंत्र पाठ के साथ शांति धारा अभिषेक किये फिर मंडल जी की पूजा अर्चना की ।
इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष विनोद बोहरा व ओम प्रकाश जैन,निर्मल लुहाड़िया, विनोद लुहाड़िया,राकेश छाबड़ा,राजेन्द्र सांभरिया,नरेश लुहाड़िया, महावीर सांभरिया,पीयूष पाटनी,आदिश लुहाड़िया, मनीष लुहाड़िया,पवन लुहाड़िया,नितिन चाँदवाड,श्वेता पाटनी, वंदना जैन ,विमला जैन,आदि उपस्थित रहे।