Realme GT 5 Pro के स्पेसिफिकेशन TENAA पर नजर आये, डिजाइन सहित जानें पूरा विवरण

जयपुर। ओप्पो की सबब्रांड रियलमी ने अपने आगामी Realme GT 5 Pro के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी इस फोन को लेटेस्ट  स्नैपड्रैगन 8 जेन 3  प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब यह स्मार्टफोन सर्टिफिकेश साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जहां पर फोन के स्पेशिफिकेशंस और डिजाइन की जानकारी मिली है।   लिस्टिंग से रियलमी जीटी 5 प्रो में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का पता चलता है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज शामिल हो सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल नंबर RMX3888 के साथ एक नया Realme फोन TENAA पर दिखाई दिया है। यह मॉडल, जो Realme GT 5 Pro हो सकता है। इस फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की जानकारी दी गई है जिसका रिज्यूलॉशन 1,264x2,780 पिक्सल है।  साथ ही, इसे 8GB, 12GB और 16GB रैम विकल्प के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प के साथ आने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इसमें 3.3GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर चिपसेट दिखाया गया है।

TENAA लिस्टिंग में Realme GT 5 Pro का डिज़ाइन दिखाने वाली शुरुआती तस्वीरें शामिल हैं। लिस्टिंग के अनुसार डिजाइन की बात करें तो स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए   डिस्प्ले के बीचों बीच एक होल पंच कट आउट रखा गया है।  पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ एक गोलाकार आकार का कैमरा मॉड्यूल है। डिजाइन Huawei Mate 50 सीरीज से मिलता जुलता है।


इसके अलावा, लिस्टिंग से रियलमी जीटी 5 प्रो पर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट का पता चलता है, जिसमें दो 50-मेगापिक्सल सेंसर और एक 8-मेगापिक्सल शूटर शामिल है। सेल्फी के लिए, लिस्टिंग में फ्रंट में 32-मेगापिक्सल सेंसर का सुझाव दिया गया है। हैंडसेट को ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर और लाइट सेंसर की पेशकश के लिए भी सूचीबद्ध किया गया है। इसमें प्रमाणीकरण के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी शामिल हो सकता है।

लिस्टिंग के अनुसार, Realme GT 5 Pro डुअल 2,630mAh सेल से लैस है, कागज पर यह 5,400mAh की बैटरी हो सकती है। इसका माप 161.6×75.1×9.2 मिमी और वजन 220 ग्राम हो सकता है।

Realme ने हाल ही में Realme GT 5 Pro के आगमन को टीज़ किया है। इसके स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर चलने की पुष्टि की गई है। यह भी बताया गया है कि इसमें 5,400mAh की बैटरी होगी जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।