Xiaomi Pad 6 के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए, जानें पूरा विवरण
जयपुर। लीक्स के मुताबिक Xiaomi Pad 6 कंपनी का अगला टैबलेट हो सकता है। कुछ वेबसाइट्स पर स्पॉटिंग के मुताबिक पिछली बार की तरह इसमें भी दो मॉडल हो सकते हैं। Xiaomi Pad 6 और Xiaomi Pad 6 Pro ।
Xiaomiui की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दो मॉडल- मॉडल नंबर Pipa और Liuqin- 120Hz डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसका मतलब है कि शाओमी इन टैबलेट्स को गेमर्स के लिए पिच कर सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों टैबलेट में प्रीमियम क्वालकॉम प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। आइए नजर डालते हैं कि Xiaomi Pad 6 और Xiaomi Pad 6 Pro के क्या क्या स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं।
Xiaomi Pad 6 और Xiaomi Pad 6 Pro के फीचर्स
Xiaomi Pad 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर हो सकता है। जिसे हमने कई अन्य हाई-एंड टैबलेट पर देखा है। Xiaomi Pad 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट का उपयोग किया गया है, इसलिए यदि अफवाह के अनुसार इसमें कोई दम है, तो यह प्रदर्शन के मामले में एक महत्वपूर्ण सुधार होगा। Xiaomi Pad 6 के पहले चीन में आने की सूचना है, जबकि भारत जैसे बाकी बाजारों में यह बाद में मिल सकता है।
दूसरी ओर, अधिक महंगा Xiaomi Pad 6 Pro, पिछले साल के फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर का उपयोग कर सकता है। इसका मतलब होगा कि Xiaomi का टॉप-एंड टैबलेट सेगमेंट में सबसे तेज होगा। 120Hz रिफ्रेश रेट होने के अलावा, डिसप्ले 1880×2880 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ AMOLED पैनल का उपयोग कर सकता है। यह IPS LCD पर एक बड़ा अपग्रेड होगा जो वर्तमान में Xiaomi Pad 5 Pro पर देखा जाता है। AMOLED डिस्प्ले के साथ, Xiaomi Pad 6 Pro सैमसंग गैलेक्सी टैब S8+ को टक्कर देगा। Xiaomi Pad 6 Pro के अन्य विवरणों में क्वाड स्पीकर शामिल हैं, जो शायद डॉल्बी एटमॉस द्वारा ट्यून किए गए हैं, और पीछे दो कैमरे हैं।