नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन

संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

नेहरू युवा केंद्र बूंदी युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौतरा का खेड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस पर नेहरू युवा केंद्र बूंदी के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महावीर मेघवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोतरा का खेड़ा के प्रधानाचार्य टीकमचंद मीणा अध्यापक महावीर बैरागी , हजारी प्रसाद मेहरा , गिरिराज मीणा अध्यापिका कलसुम बानो मौजूद रहे बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में अच्छा भाषण दिया इस प्रतियोगिता में रितु कंवर प्रथम स्थान पर तथा पायल सेन दितीय स्थान परऔर चेतन मेघवाल तृतीय स्थान पर आए स्वयंसेवक द्वारा बताया गया है कि प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना बच्चों के मन में जो भय पैदा हो रहा है उस भय को दूर करना तथा जागृति लाना हमारा उद्देश्य है |