नेहरू युवा केंद्र द्वारा विकसित भारत 2047 पर युवा परिचर्चा व संवाद के साथ भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

-भाषण प्रतियोगिता में गार्गी भारद्वाज रही अव्वल

-आज युवाओं को सृजनात्मक दिशा बोध की महती आवश्यकता है: ओम प्रकाश शर्मा

बूंदी, 6 जनवरी। नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं एनएसएस महिला यूनिट के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय, बूंदी में विकसित भारत 2047 पर युवा-परिचर्चा, संवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ सीमा चौधरी व डॉ. सर्वेश तिवारी मुख्य वक्ता व निर्णायक रहे।   खाटूश्याम जी सीकर से आए नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार व सथूर मंडल अध्यक्ष दीपक नरवाला विशिष्ट अतिथि रहें।

अध्यक्ष यह पद से बोलते हुए प्राचार्य शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका की विवेचना की उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को समुचित दिशा के साथ सृजनात्मक होना आवश्यक है। 2047 का विकसित भारत युवाओं की सक्रिय भूमिका द्वारा ही संभव है इसके लिए युवा सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने मोबाइल की जकड़न से युवाओं को बाहर निकाल कर सामाजिक व राष्ट्र नवनिर्माण अहम योगदान हेतु युवाओं का आवाहन किया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए युवा विकास कार्यक्रम से जुड़े असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सर्वेश तिवारी ने विकसित भारत की संकल्पना से रूबरू करवाते हुए युवाओं को स्वयं की अंतर्निहित  शक्तियों को जागृत कर सर्वप्रथम स्वयं को स्वीकारने हेतु प्रेरित  किया उन्होंने कहा की आप जेसे  भी हैं स्वयं को स्वीकारें एवं अपनी शक्तियों को आत्मसात सुदृढ़ भविष्य निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण करें।  एनएसएस व महिला यूनिट डॉ. सीमा चौधरी ने युवा शक्ति को समय का सदुपयोग का विकास के प्रत्येक मंच पर अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया।

भाषण में गार्गी अव्वल, राज्यस्तर पर करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व

आयोजन में कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र योगी ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर स्वागत भाषण दिया। योगी ने बताया कि 2 घंटे से लंबी चली प्रतिस्पर्धात्मक भाषण प्रतियोगिता में गार्गी भारद्वाज प्रथम, सिद्धि नामा द्वितीय व आरोही राठौर तृतीय स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागी के रूप में गार्गी  राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।भाषण प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में प्राचार्य ओपी शर्मा, डॉ. सर्वेश तिवारी व डॉ. सीमा चौधरी शामिल रहे।
 
इस अवसर पर युवा प्रतिभागियों ने मेरा भारत विकसित भारत विषय पर परिचर्चा व संवाद कार्यक्रम में भाग लिया । प्रतिभागी गोविंद प्रजापत, शिखर पंचोली, रोहन गुर्जर, अक्षरा गौतम, साहिबा खानम, शिवानी नागर आदि ने  युवाओं के विकसित भारत का  ड्राफ्ट प्रस्तुत किया। कार्यशाला का संचालन नीरज पोसवाल ने किया। नेहरू युवा केंद्र के बालू लाल वैष्णव ने आभार प्रकट किया।