संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
हिण्डोली । डीएसपी ऑफिस के सामने बुधवार शाम नैनवा की तरफ से आ रही ब्रेजा कार ने तीन बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन जने गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक नैनवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दबलाना से हिण्डोली आ रहे बाइक सवार पारस पुत्र महावीर , तन्नू पुत्री महावीर व उसकी माँ हिण्डोली पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने या रहे थे। तभी डीएसपी ऑफिस के सामने नैनवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कार के साथ ही हाइवे के किनारे खेत मे जा गिरे। मोके पर खड़े डीएसपी ऑफिस के पुलिस जवानों ओर आस पास के लोगो ने घायलो को उठाकर हिण्डोली अस्पताल पहुँचाया। वहाँ उनका उपचार किया गया। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।