खेल हमारे जीवन में अध्दतीय महत्त्व रखता है - दिलीप सिंह

डीग, मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय, डीग में दिनांक 08/01/2024 से 13 01/2024 आयोजित हुए सात दिवसीय खेल सप्ताह के पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ  महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य  श्री दिलीप सिंह के द्वारा मां शारदे  का माल्यार्पंण व दीप प्रज्वलन कर किया । दिलीप सिंह ने बताया खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। यह हमारे स्वास्थ्य, मनोविज्ञानिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण उपाय है। खेल के खेलने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है और हमें ऊर्जा से भर देता है।

यह हमारी मानसिक तनाव को कम करता है और हमें खुश रखता है । विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित हुए खेल प्रतियोगिता में दौड़ 800 मीटर में विकास के द्वारा स्वर्ण पदक तथा अग्निवेश के द्वारा 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया गया । गोला फेंक में मीनू शर्मा के द्वारा गोल्ड मेडल जबकि तश्तरी फेंक में ऋतु के द्वारा सिल्वर मेडल जबकि अंजू के द्वारा कांस्य मेडल प्राप्त किया गया। इसी तरह कुश्ती में  86 किलो भार वर्ग में पालेंद्र के द्वारा स्वर्ण पदक, 60 किलो भार वर्ग मे अंकित के द्वारा सिल्वर पदक  और 125 किलो भार वर्ग में तरुण फौजदार के द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया । महाविद्यालय में आयोजित इस सात दिवसीय  प्रतियोगिता में गोला फेंक में पुरुष वर्ग में चंद्रशेखर तथा महिला वर्ग में मीनू शर्मा रही।

जबकि तस्तरी फेंक में चंद्रशेखर व रितु विजेता रहे। लंबी कूद में कीर्ती  के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। क्रिकेट में लड़कों की टीम प्रथम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अग्निवेश  एवं महिला वर्ग में संजना तथा 200 मीटर वर्ग में मोहिनी व 800 मीटर में विकास विजेता रहे । सभी खिलाड़ियों को प्राचार्य के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान श्वेता, सीता खेल  प्रभारी, दीपक, सुमन व सुरेंद्र, सीमा तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।