संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी, 23 जून। खेल व सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने गुरूवार को हिण्डोली के पंचायत समिति सभागार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया। राज्य मंत्री ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान कर आमजन को राहत दी।
करीब सवा चार घंटे चली जन सुनवाई में राज्यमंत्री ने अपनी परिवेदनाएं लेकर लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से बुलाकर सुना और समाधान कर राहत दी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओें का तय समय में ही समाधान कर राहत देना हमारा ध्येय होना चाहिए।
इस दौरान राज्य मंत्री श्री चांदना ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त अधिकतर मामलों का मौके पर ही समाधान कर राहत पहुंचाई है। साथ ही शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्रवाई करें निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में जिन स्कूलों का बोर्ड परिणाम 50 प्रतिशत से कम है, वहां के स्टाफ को बाहर भेजा जाएगा। साथ ही 80 प्रतिशत से ज्यादा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा और स्कूलों में 10 से 20 लाख रूपए विद्यालय की सुविधा के अनुसार राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि बच्चों को और अधिक सुविधाएं मिल पाए।
जनसुनवाई में हिण्डोली उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा का लाभ दिलाने, आर्थिक सहायता, सीमा ज्ञान, रास्ते संबंधी, पेयजल तथा बिजली आदि समस्याएं रखी, जिनका राज्य मंत्री ने मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने मृतक आश्रित को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा की 5 लाख रूपए राशि का चैक भी प्रदान किया।
टीम हिण्डोली की प्रशंसा, दिए 8 नम्बर
जन सुनवाई के दौरान राज्यमंत्री श्री चांदना ने हिण्डोली प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिण्डोली की टीम ने निरंतर समस्याओं का समाधान कर बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने क्षेत्र में विद्युत निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी सराहा।
जन सुनाई के दौरान जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, उपजिा प्रमुख बंशीलाल मीणा, प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर करतार सिंह, उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिता मीणा, विकास अधिकारी एमएल मीना, सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।