श्री गुरुनानक देव के 552 वें जन्मोत्सव पर श्रीगुरुनानक जयंती का आयोजन किया गया

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

गुरुद्वारा आजमगढ़ साहिब में मनाया प्रकाशोत्सव धूमधाम से

गुरू वाणी ने किया संगत को निहाल, गुरुद्वारों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया

कोटा । कोटा संभागीय मुख्यालय समेत कोटा जिले के विभिन्न शहरों कस्बों में स्थित गुरुद्वारों पर गुरु नानक जयंती पर गुरू वाणी ने संगत को निहाल किया तथा गुरुद्वारों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया हर तरफ़ वाहे गुरुजी की फतह वाहे गुरुजी का खालसा...,जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल सरीखे उदघोष गुंजायमान रहे

गुरुनानक जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। कोटा संभाग मैं कोटा बूंदी रोड पर एनएच 52 पर स्थित आजमगढ़ साहिब गुरुद्वारा जो संभाग का सबसे बड़ा गुरुद्वारा भी है में शब्द कीर्तन व अन्य आयोजन हुए। इनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने गुरुग्रन्थ साहिब के समक्ष मत्था टेका व गुरु की वाणी सुनी व प्रसाद ग्रहण किया। हजूरी रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।