जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, 12 की मौत, 14 घायल

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर में आज सुबह भगदड़ मचने के कारण 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 12 लोगों के घायल होने की खबर है। भगदड़ मचने का कारण कुछ युवा लड़कों के बीच मामूली विवाद बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ​तीर्थयात्रियों की भीड़ के बीच कुछ युवकों में आपसी विवाद हो गया जिससे भगदड़ मची और यह दुख घटना हो गई। भाजपा मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी "व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं और दुखद स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।"
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक या एडीजीपी मुकेश सिंह ने पुष्टि की कि भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 14 घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

यह दुखद घटना त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भगदड़ की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा, "घटनास्थल से मिली प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि कुछ युवा लड़कों के बीच मामूली विवाद के कारण माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई।"
उन्होंने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया, "पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने तुरंत जवाब दिया और भीड़ के भीतर व्यवस्था तुरंत बहाल कर दी गई, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं।"

प्रधान मंत्री कार्यालय ने भी प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक को ₹ 2 लाख की राशि की घोषणा की। पीएमओ ने कहा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को यह राशि दी जाएगी वहीं घायलों को ₹ 50,000 दिए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए मृतकों के परिवारों के लिए संवेदना जताई। ​सिन्हा ने लिखा, " माता वैष्णो देवी तीर्थ पर भगदड़ के कारण लोगों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना है।"