राज्य पुरस्कार अभिषंसा शिविर का हुआ आयोजन

शाहपुरा न्यूज -  राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ विराटनगर के तत्वाधान में त्रिवेणी धाम शाहपुरा में स्थित सैनी धर्मशाला में राज्य पुरस्कार स्काउट अभिशंसा शिविर का आयोजन शिविर संचालक गिरधारी लाल डाबर के सानिध्य में हुआ। शिविर प्रभारी फूल चंद मीणा ने बताया की यह शिविर तीन दिवसीय रहेगा। जिसमे सम्मिलित होने वाले स्काउट अपने पाठ्यक्रम के अनुसार प्रवेश से राज्य पुरस्कार की सभी परीक्षाओं में भाग लेंगे। शिविर संचालक ने बताया की शिविर में 150 संभागी भाग ले रहे हैं। परीक्षार्थी स्काउट विराटनगर, कोटपुतली, शाहपुरा, पावटा स्थानीय संघ से है। विक्रम कुंभावत ने बताया की शिविर में फूलचंद मीणा, साधुराम सैनी, हीरालाल स्वामी, रामगोपाल सैनी, विक्रम कुमार कुंभावत, नत्थुराम यादव, सुरेश कुमार ढबास, रामकरण यादव, गोपाल लाल रैगर, अनिल कुमार शर्मा, श्रीराम यादव आदि दक्ष परीक्षकों ने नियम प्रतिज्ञा, झंडा गान, प्रार्थना, राष्ट्रगान, आंदोलन का इतिहास, आदर्श वाक्य, चिन्ह, सैल्यूट, बाया हाथ मिलाना, प्राथमिक सहायता, अनुमान लगाना, पायनीयरिंग, दिशा ज्ञान, रूढ़ी चिन्ह आदि विषयों की मौखिक और लिखित परीक्षा ली। शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को एल आर शर्मा सी ओ राज्य मुख्यालय ने शिविर का निरीक्षण किया।