बूंदी में थ्रो बॉल व टेनिस वॉलीबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू
-33 जिलों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में लें रहे भाग।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 27 नवंबर। 66 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा के थ्रो बॉल एवं टेनिस वॉलीबॉल खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व वित्त राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा रहे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा दिया है। ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को तलाशने का काम भी ग्रामीण ओलपिंक के माध्यम से किया गया। इससे गांव गांव- शहर शहर में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राज्य सरकार नौकरियां में खिलाडियों को अवसर प्रदान किए है। इससे खिलाड़ी खेलों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल में हार- जीत होती रहती हैं, लेकिन सभी खेल को खेल की भावना से खेले।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए बूंदी नगर परिषद के सभापति मधु नुवाल ने कहा कि बूंदी जिले में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हो रही हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर प्रदेश का नाम रोशन करें।
समारोह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास ने यहां पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रतिवेदन पढा। समारोह में बूंदी अरबन बैंक के अध्यक्ष सत्येश शर्मा,कमल गोस्वामी संरक्षक भारतीय थ्रोबॉल संघ कोटा, रविशेखर उपाध्यक्ष, शिवराज खींची सचिव, उदयलाल मेघवाल , ओम प्रकाश गोस्वामी, चंद्र प्रकाश राठौड़ अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शिवराज खींची, ऋषि राज शर्मा, सहायक निदेशक धनराज मीणा, बीकानेर से आए पर्यवेक्षक सीताराम बारूपाल, विद्याधर साल्वी, प्रतियोगिता संयोजक ओमप्रकाश वर्मा एवं दिनेश कुमार निंबेल, शारीरिक शिक्षक संयोजक मुक्ति दत्त शर्मा, संयुक्त निदेशक के प्रतिनिधि शिवराज चौधरी, शारीरिक शिक्षक मनोज आर्य ,गुरु दत्त शर्मा, मुबारक जावेद, संजय पांडे, संतोष पाटनी, सत्यनारायण सहित कई शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे । इससे पूर्व 33 जिलों की टीमों ने मैदान पर मार्च पास्ट किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।