मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने कि जनाना वार्ड के बाहर महिला शौचालय बनाने की मांग

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि आज सुबह जब गर्भवती महिला के लिए रक्त की व्यवस्था होने पर महिला की संभाल कर रक्त उपलब्ध करवाने जनाना वार्ड में गए तो जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के अंदर गंदगी का अंबार देखने को मिला रेलिंग के ऊपर जगह-जगह टॉयलेट भरा हुआ है जिसकी कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। कहीं जगह कचरे के ढेर पड़े हुए हैं और बाहर जगह-जगह बरसाती पानी महीनों से जमा होकर सड़ रहा है जिसमें मरीज व परिजनों को डेंगू मलेरिया जैसी कई जानलेवा बीमारियों के चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा जनाना वार्ड के बाहर महिला शौचालय बनाना अति आवश्यक है। महिला शौचालय नहीं होने की वजह से दिन में व रात के समय में महिलाएं इधर-उधर टॉयलेट कर देती है जिसकी वजह से जनाना वार्ड के बाहर व अंदर गंदगी फैल जाती है। जिला कलेक्टर रेनू जयपाल ने अकस्मात किए दौरे पर मिली गंदगी पर पीएमओ राकेश तनेजा को फटकार लगाई थी उसके बावजूद भी जिला चिकित्सालय में कोई सुधार नहीं आया है। मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर से मिलकर महिला शौचालय बनवाने की मांग करेंगे एवं सफाई व्यवस्था माकूल हो इसके बारे में भी जिला कलेक्टर साहब को अवगत कराया जाएगा।