स्टीव जॉब्स की बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक मीम के साथ Iphone 14 का उडाया मजाक

जयपुर। एप्पल ने हाल ही अपनी लेस्टेस्ट आईफोन 14 सीरीज लाॅन्च कर दी है। आईफोन 14 सीरीज के लाॅन्च के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ आ गई। लेकिन सबसे अधिक अचम्भा तो उस समय हुआ जब एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जाॅब्स की बेटी ने ही आईफोन 14 का मीम्स बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और मजाक उडाया। शेयर किये गये मीम्स में स्टीव जाॅब्स की बेटीर ने यह समझाने की कोशिक की है कि आईफोन 14 का डिज़ाइन पिछले साल के आईफो 13 जैसा ही है।

जॉब्स की बेटी ने एक बूढ़े व्यक्ति की चेकर्ड ब्राउन शर्ट पहने और ठीक उसी डिज़ाइन के साथ एक नई शर्ट खरीदते हुए एक तस्वीर साझा की। जिसमें कैप्शन लिखा, ‘मैं आज एप्पल की घोषणा के बाद आईफोन 13 से आईफोन 14 में अपग्रेड कर रहा हूं।‘ इसका मतलब यह साफ है कि उसने आईफोन 14 पर एक नज़र डालें तो वह बिल्कुल आइफोन 13 की तरह दिखता है। एकमात्र नया बदलाव आईफोन 14 प्लस है जिसे मिनी आईफोन को बड़े स्क्रीन वाले मॉडल के साथ बदला गया है।

बता दें कि आईफोन 14 में डिजाइन हार्डवेयर आईफोन 13 के ज्यादातर समान है। एक नए चिपसेट का उपयोग करने के बजाय आईफोन 14में पुराने ए 15 बायोनिक का उपयोग का उपयोग किया गया है। जोकि पहले आईफोन 13 में भी मौजूद था। हालांकि प्रदर्शन और ग्राफिक्स हैंडलिंग को टक्कर देने के लिए प्रोसेसर में कुछ छोटे बदलाव हैं। वहीं, आईफोन 14 प्रो में ए 16 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। तो एक तरह से आईफोन 14 कई मायनों में आईफोन 13 की तरह है।