Ajmer : अजमेर में गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर से लगी भीषण आग, धमाके से आग की चपेट में 15 मकान और दो ट्रक भी आए
Ajmer: राजस्थान के अजमेर में हाईवे पर गुरुवार की रात एक गैस टैंकर और ट्रक में जोरदार टक्कर के बाद दो वाहनों में भीषण आग लग गई. आग में 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह झुलस गए। आग ने आसपास के करीब 15 घरों को भी चपेट में ले लिया
खबरों के मुताबिक हादसा नसीराबाद शहर के दिलवाड़ा बाईपास पर हुआ है. गुरुवार शाम एलपीजी गैस भरकर टैंकर रवाना हो रहा था। वहीं लकड़ी लदा एक ट्रक तेज गति से किशनगढ़ की ओर जा रहा था, तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी और आग की लपटें उठने लगीं. इसी दौरान सोयाबीन से भरे एक ट्रक में भी आग लग गई, जिससे तीन वाहन जलकर राख हो गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
टक्कर के बाद एक धमाका भी हुआ, जिससे टैंक में आग लग गई। नतीजतन आग करीब
400 मीटर तक सड़क और आसपास के इलाके में फैल गई। हाईवे पर आ रहे दो वाहनों
और कई दोपहिया वाहनों ने उसे टक्कर मार दी। फैलती आग में मिश्रीपुरा और
गरीब नवाज कॉलोनी सहित 10 से अधिक घर भी जलकर खाक हो गए.
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर गई और करीब 10 से 15 घरों के निवासियों को बाहर निकाला. वहीं, हादसे में कई लोग झुलस गए, जिन्हें नसीराबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है और आग में झुलसे चार लोगों की पहचान कर रही है।
मरने वालों में मार्बल ले जा रहे ट्रक और ट्रेलर के चालक भी शामिल हैं। घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात के हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर अंशदीप व एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे और रात एक बजे तक रेस्क्यू किया. स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस ने रात में बचाव अभियान चलाया। वहां मौजूद चालकों के मुताबिक आग लगने के कारण काफी देर तक रास्ता बंद रहा। सुराना रेलवे कंपनी के एक सर्वेक्षक हुसैन खान ने कहा कि विस्फोट की आवाज दूर से सुनी गई।