संवाददाता शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
बूंदी, 2 जुलाई। जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने कहा है कि सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने तथा भावनाओं को भड़काने या प्रभावित करने से जुड़ी किसी तरह की पोस्ट लाइक या शेयर करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा, जो सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाडने का प्रयास करेगा। जिला कलक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी पोस्ट पर कड़ी निगाह रखी जा रही है
। सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म में किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक एवं उन्माद फैलाने वाले संदेश, फोटो ऑडियो, वीडियो आदि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साम्प्रदायिक विद्वेष फैलाने वाली पोस्ट जारी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी। साथ ही व्हाट्सएप गु्रपोें पर इस तरह की पोस्टों को प्रसारित करने वाले तथा गु्रप एडमिन पर भी कार्यवाही की जाएगी।
बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में बंद रहेगा इंटरनेटजिला कलक्टर ने बताया कि लोक आपात एवं लोक सुरक्षा की दृष्टि से संभागीय आयुक्त द्वारा बूंदी नगर परिषद क्षेत्र की सीमा में 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट की सेवा पर अस्थाई निषेधाज्ञा लागू की है। इस दौरान लीजलाईन व ब्रॉड बैण्ड की सेवाएं चालू रहेंगी।