राजस्थान में बढ़ेगी सख्ती, राजधानी में वीकेंड र्क्फयू लगने के आसार

जयपुर। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार ने कोरोना संबधी नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। लेकिन अभी भी और सख्ती बढ़ सकती है। इस मामले पर विचार करने के लिए आज दोपहर 1 बजे से सीएम निवास पर बुलाई कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की वर्चुअली बैठक की गई जिसमें पाबंदियों को और भी बढ़ाने पर चर्चा की गई है। कैबिनेट की इस वर्चुअल बैठक में हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसरों ने कोरोना के हालात को सामने रखा और कोरोना कोर ग्रुप से जुड़े मेडिकल एक्सपर्ट ने भी अपनी राय दी। इस बैठक के बाद अब गृह विभाग पाबंदियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगा।

सूत्रों के मुताबिक जयपुर और जोधपुर में दिल्ली की तर्ज पर वीेकेंड र्क्फयू लगाया जा सकता है। इसके अलावा नाइट र्क्फयू को 11 बजे से बढ़ाकर 10 बजे तक किया जा सकता है। इसके अलावा मंदिर—मस्जिदों को एक बार फिर से बंद किया जा सकता है। बच्चों में संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूलों में ऑफलाइन क्लास बंद करने का फैसला सभी जिलों में लागू किया जा सकता है। इसके अलावा टूरिस्ट प्लेस पर भीड़ पर रोक लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। सिटी बसों में 50 प्रतिशत यात्रीयों के साथ चलाया जा सकता है। साथ ही दिल्ली की तर्ज पर निजी कार्यलयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी बुलाने प्रावधान किये जा सकते हैं।

खाद्य मंत्र प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी हम लॉकडाउन नहीं करना चाहते हैं। नई गाइडलाइन जारी करके सख्ती बढ़ाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में लोगों को कैसे बचाया जाए, इस पर चर्चा हुई। सख्ती होना तय है। मुख्यमंत्री फैसला लेकर जल्दी ही गाइडलाइन जारी करेंगे। सभी मंत्रियों से जिले के अधिकारियों के संपर्क में रहने को कहा गया है। मंत्री 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे।