ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
छात्रसंघ चुनाव कोटा: 11 में निर्दलीयों का कब्जा, 3 में एबीवीपी व 2 में एनएसयूआई ने मारी बाजी, जेडीबी आर्ट्स में एबीवीपी , पूरा पैनल जीता
कोटा। कोटा शहर में हुए छात्रसंघ चुनाव में कोटा यूनिवर्सिटी समेत जिले के 11 सरकारी कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया। जबकि 3 कॉलेजों में एबीवीपी व 2 कॉलेज में एनएसयूआई को फतह मिली। इनमें एक शहर व एक ग्रामीण कॉलेज से एनएसयूआई, शहर में तीन कॉलेज में एबीवीपी व बाकी सभी में निर्दलीय ने कब्जा जमाया।
कोटा यूनिवर्सिटी में निर्दलीय का कब्जा-
कोटा यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय अजय ने जीत हासिल की है। उन्होंने एबीवीपी की अंतिमा को हराया। अजय को 281 मत मिले है। अंतिमा को 215 मत मिले। अजय 66 मतों से विजय रहे। कॉमर्स कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय अर्पित ने जीत हासिल की है।
जेडीबी आर्ट्स में एबीवीपी का पूरा पैनल जीता-
जेडीबी आर्टस में एबीवीपी का पूरा पैनल जीता है। यहां एबीवीपी की शिवानी दुबे व निर्दलीय निशा के बीच टक्कर थी। शिवानी दुबे ने 136 वोट से जीत हासिल की। शिवानी को 569 वोट मिले। निर्दलीय निशा को 433 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर अंजलि, महासचिव रिंकी विजयी रही। संयुक्त सचिव प्रियंका मीणा को निर्विरोध निर्वाचित किया। बात दें कि 23 अगस्त की सुबह निर्दलीयों के नामांकन खारिज होने पर एबीवीपी पैनल ने जीत का जश्न मनाया था, लेकिन कुछ घंटे बाद ही अंतिम वैध नामांकन सूची में निर्दलीयों के नाम जोडऩे से एबीवीपी ने विरोध जताया था। छात्राएं कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गई थी।
जेडीबी साइंस कॉलेज में एनएसयूआई का कब्जा-
जेडीबी साइंस कॉलेज में एनएसयूआई ने कब्जा जमाया है। यहां एनएसयूआई की अंजली ने निर्दलीय नीलू को मात दी है। यहां कुल 491 वोट पड़े थे। अंजली को 443 वोट मिले। जबकि निदलीय नीलू को 35 वोट मिले। 13 वोट खारिज हुए। एनएसयूआई की महिमा उपाध्यक्ष, मुस्कान, महासचिव सेलिन का संयुक्त सचिव पद पर पहले की निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी।
जेडीबी कॉमर्स में एबीवीपी विजयी-
जेडीबी कॉमर्स में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से दीप्ति ने निर्दलीय माधवी को हराया। दीप्ति को 129 वोट मिले। निर्दलीय माधवी को 81 मत मिले। एनएसयूआई से चेतना को 65 वोट मिले। यहां उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मानसी, महासचिव स्वाती चुनाव जीती है। संयुक्त सचिव पद पर ज्योति कुमारी निर्विरोध रही।
राजकीय साइंस कॉलेज में निर्दलीय व आर्ट्स में एबीवीपी राजकीय साइंस कॉलेज में निर्दलीय आशीष अध्यक्ष बने। उन्हें 661 मत मिले। जबकि ललित को 322 मत मिले। आशीष 339 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष स्वदेश सिंह, महासचिव नितेश व संयुक्त सचिव आवेश विजयी रहे। राजकीय कला महाविद्यालय में एबीवीपी से मनीष सामरिया अध्यक्ष बने