श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में कला वर्ग तृतीय वर्ष का परिणाम शत प्रतिशत रहने पर महाविद्यालय परिवार की तरफ से छात्र-छात्राओं का फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया lमहाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर टी एन ओझा व सचिव पवन मिश्रा ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है l इस दौरान महाविद्यालय के डॉ फूला राम कुमावत, राजेंद्र ढेनवाल, नरेश कुमावत ,माडूराम सैनी ,सुश्री संगीता सैनी ,सुमिता असवाल ,करतार सिंह ,सुधांशु शर्मा ,प्रवीण कुमार शर्मा, विनोद बरबड, सुनील कुमार व महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रवीण बाबूजी भी मौजूद रहे l