ऑल सेंट चर्च स्कूल के विद्यार्थियों ने हॉकी राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
शाहपुरा न्यूज - 67 वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता की हॉकी की अंडर -14 अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में 10 विद्यार्थियों ने चयनोपरांत ग्वालियर में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। अंडर -17 एवं अंडर-14 हाकी प्रतियोगिता 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित की गई। 67 वीं नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में सीबीएसई हॉकी टीम में अंडर- 17 व अंडर 14 आयु वर्ग में जयपुर के ऑल सेन्ट्स चर्च सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के विधार्थीयों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। अंडर- 17 में व मोहम्मद इब्राहिम कप्तान व नभय रायज़ादा उपकप्तान के रूप में तथा अंडर 14 आयु वर्ग में कृष्णार्जुन शर्मा, रूपेश कुमार व छात्रा हुमेरा खान नेशनल स्कूल गेम्स की हॉकी टीम मेंं भाग लिया।
दिनांक 6 जनवरी से 11 जनवरी तक पंजाब के जालंधर में आयोजित अंडर-19 हॉकी टीम में विद्यालय की होनहार बालिका जीनत खान और नंदिनी माहुर तथा पुरुष टीम में छात्र मोहम्मद दानिश कुरेशी, मोहम्मद अजहर खान तथा मोहम्मद हादी फारुकी का चयन किया गया। यह खिलाड़ी अंडर-19 टीम के अभिन्न अंग बनकर पंजाब के जालंधर में अपना खेल कौशल दिखाएंगे। इस प्रकार पांच विद्यार्थी अंडर 14 -अंडर,अंडर -17 में खेल चुके है। और पांच खिलाड़ी अंडर-19 में खेलेंगे।स्कूल के चैयरमैन रेव्हा संदीप हिस्किल ने कहा कि उनका स्कूल छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है, इसी का परिणाम है कि विद्यालय के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। विधार्थीयों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रधानाचार्या शबनम हक ने कहा कि स्कूल के लिए गौरव का विषय है साथ ही अन्य विधार्थीयों के लिए प्रेरणास्रोत है। विधालय की प्रतिभा को निखारने का श्रेय शारीरिक शिक्षक विनोद शर्मा, स्टाफ व अभिभावक को दिया।