हरियाली अमावस्या पर वेद विद्यालय के छात्रों ने शिवपुरी धाम के किया जलाभिषेक
संवाददाता शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 28 जुलाई :- श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर श्री नाहरसिंगी माता वेद विद्यालय के छात्र व आचार्यो ने कोटा शहर में स्थित शिवपुरी धाम में 525 शिव लिङ्ग के दर्शन कर वेद विद्यालय के छात्र व आचार्यो ने मंत्रोचार के साथ जलाभिषेक कर कीर्तन किया जिसमें में वहाँ उपस्थित श्रद्धालुगण व विद्यार्थी झूम उठे। उसके उपरान्त वेद विद्यालय के छात्र व आचार्यो ने सेवनवंडर व लक्कीबुर्ज का भी भृमण किया व हरियाली अमावस्या का आनंद उठाया। इस दौरान ब्रजेश शर्मा नीटू, प्रशांत सक्सेना, इंद्र कुमार जैन, मनीष कछावा, आयुष जैन , हितेश मोदी साथ रहे।