सुनील जाखड बीजेपी में शामिल हुए, बोले राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कांग्रेस से 50 साल पुराना नाता तोड़ चुका हूं

जयपुर। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गये हैं। आज सुनील जाखड ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सुनील जाखड ने कांग्रेस पार्टी पर बडे आरोप लगाते हुए 14 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि सुनील जाखड़ को उनके खिलाफ पंजाब इकाई के कुछ नेताओं द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के बाद कांग्रेस अनुशासन समिति द्वारा सभी पार्टी पदों से हटा दिया गया था।

जाखड़ का स्वागत करते हुए, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी में सुनील जाखड़ का स्वागत करता हूं। वह एक अनुभवी राजनीतिक नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान खुद के लिए एक नाम बनाया है। मुझे विश्वास है कि वह पार्टी को मजबूत करने में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।

कांग्रेस की बढती मुश्किलें
कांग्रेस पार्टी से लगातार अनुभवी नेता दूर होते जा रहे हैं। सुनील जाखड के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को उस समय पर बड़ा झटका लगता जब पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रसे से इस्तीफा दे दिया। वहीं राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के यूथ अध्यक्ष विधायक गणेश घोघरा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। घोघरा ने राज्य में सरकार होने के बावजूद प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया।