Baran : पुलिस अधीक्षक ने ली शान्ति समिति सदस्यों व सीएलजी सदस्यो तथा सुरक्षा सखी की मीटिंग

संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान

बारां 240 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक  राज कुमार चौधरी ने बताया कि सर्किल अटरू भ्रमण के दौरान पुलिस थाना अटरू पर सोजीलाल मीणा पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत अटरू व रामगिलास गुर्जर उप निरीक्षक थानाधिकारी, पुलिस थाना अटरू की उपस्थिति में कस्बा अटरू व ईलाका थाना के शान्ति समिति सदस्यों व सीएलजी सदस्यों तथा सुरक्षा सखी की मिटींग ली गई जिसमें ईलाका थाना अटरू में शाति व्यवस्था बनाये रखने तथा वर्तमान में हो रहे साईबर अपराध की रोकथाम हेतु जागरूक करने तथा अन्य निम्न विषयों पर चर्चा की गई-

1. शान्ति समिति सदस्यों व सीएलजी सदस्यो तथा सुरक्षा सखी को आमजन को जागरूक करने हेतु साईबर सम्बन्धी जानकारी दी गई।

2. आगामी त्यौहारों के मध्यनजर साम्प्रदायिक सद्भाव से त्योहार मनाने हेतु सुझाव देकर आवश्यक समझाईश की गई।

3. अपराधों को रोकने के लिये पुलिस से पुलिस मित्र बनकर घटना से पूर्व सूचना देने के सम्बन्ध में सभी सम्मानित व्यक्तियो से समझाईश्स की जिससे बड़ी वारदात रोकी जा सके।

4. सभी शान्ति समिति सदस्यों व सीएलजी सदस्यो तथा सुरक्षा सखी के सुझाव लिये गये जिसपर थानाधिकारी व वृताधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

5. थाना अटरू के अपराध संबंधी आकंड़ो का अवलोकन किया गया तथा जिनमें सुधार व और अच्छा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 6. मलाखाना निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

7. पुलिस थानों में निर्मित स्वागत कक्ष एवं अन्य जन केन्द्रित सुविधाओं के संचालन के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों की पालना किये जाने के सम्बंध में निर्देशित किया।