पदोन्नत आईएएस महावीर प्रसाद मीणा को शुभकामनाएं देने पहुंचे सुरेश मीणा किशोरपुरा

संवाददाता सुमेर सिंह राव

जयपुर।
आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा ने सोमवार को पदोन्नत आईएएस महावीर प्रसाद मीणा से मुलाकात कर बधाइयां दी एमपी मीणा राजस्व विभाग में ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर कार्यरत हैं पूर्व में मीणा रोडवेज विभाग एवं डीएलबी जैसे बड़े महकमे में डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं। मीणा पूर्व सीनियर आईएएस केएल मीणा के दामाद तथा भूदान बोर्ड के चेयरमैन रामनारायण नागवा के पुत्र हैं इनके भाई आरसी मीणा दिल्ली में मानव संसाधन मंत्रालय में मुख्य सचिव हैं। तुम को बधाई देने वालों में प्रधान संपादक किशन सोनी सेवानिवृत्त तहसीलदार मक्खन लाल मीणा विक्रम सैनी देवेंद्र सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।