ब्लॉक स्तरीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुड़ा पौंख का सीबीईओ उदयपुरवाटी द्वारा ओचक निरीक्षण

संवाददाता  सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / चंवरा|


क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा पौंख का सीबीईओ उदयपुरवाटी नन्द लाल वर्मा ने ओचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम कक्षा 1 से 8 तक 395 विधार्थियों के लिए पोषाहार बनाने और खिलाने संबंधित जानकारी पोषाहार प्रभारी सतपाल पूनियां से ली। रसोई घर में सफाई से भोजन बनाने और विधार्थियों को छाया में व्यवस्थित रूप से खिलाने की व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के विधार्थियों के लिए की जा रही शैक्षिक व्यवस्था की जानकारी प्रधानाचार्य महिपाल सिंह से ली। विधालय में लगाई जाने वाली अतिरिक्त कक्षाओं की भी सराहना की। इस अवसर पर व्याख्याता इन्द्राज सिंह, अनिल कुमार, राजकपूर, संगीता,व.अ. मयराज नबी, महेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, नरपतसिंह,भंवर लाल मीणा, राकेश कुमार शर्मा,सुमन, सतीश कुमार आदि स्टॉफ सदस्यों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। वरिष्ठ लिपिक रोबिन सिंह और अनिल कुमार मीणा ने वित्त व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अंत में स्टॉफ मिटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।