कोटा ग्रामीण पुलिस लाइन में हुआ स्वच्छ भारत कार्यक्रम

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

जिला प्रशासन एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम के दसवें दिवस पर ग्रामीण पुलिस लाईन में भी स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत श्रमदान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण पुलिस लाईन के आर.आई जगदीश राय ने उपस्थित सभी जवानों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई गई।
उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि कोटा में ग्रामीण पुलिस लाईन में रहवासी स्थानों तथा स्टॉफ क्वार्टर में जाकर सभी जवानों ने सफाई की तथा कचरे का संग्रहण किया। प्रधान संचालक यज्ञदत्त हाड़ा ने कहा कि प्रत्येक विभाग व संस्थान में चलने वाले कार्यक्रम में जुड़े और सिंगल यूज प्लास्टिक काम नहीं लेने पर उसे फेंके नहीं इकट्ठा करें व नेहरू युवा केंद्र कोटा जमा करा दे। इस अवसर पर सदस्य डीएसीवाईपी पंकज शर्मा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।