126 बच्चों को पिलाई स्वर्ण प्राशन ड्रॉप, 70 मरीजों को दिया परामर्श
बारां 29 दिसंबर। शहर के सत्संग भवन रोड स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चाल चिकित्सा इकाई में शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण प्राशन शिविर लगाया गया। जिसमें 126 बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्रॉप पिलाई गई और 70 मरीज को चिकित्सा परामर्श देकर निशुल्क औषधि दी गई है।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि शिविर में कास, स्वास आदि मौसमी बिमारियों समेत अर्श, मस्सा भगंदर आदि के रोगियो को निशुल्क औषधि देकर के चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ.अजय सिंह, डॉ प्रेरणा गोयल, कंपाउंड शिवशंकर नागर, सुरेंद्र किराड़, महेंद्र गोयल, श्याम सिंह आदि ने सहयोग किया।