लिनेश क्लब जयपुर कैपिटल का शपथ ग्रहण समारोह हरमाड़ा में हुआ आयोजित
-नवनिर्वाचित अध्यक्ष ली शिल्पम जोशी ने अपने शब्दों में आगे की योजना बताई
जयपुर, लिनेस क्लब जयपुर कैपिटल लीनेस क्लब जयपुर कैपिटल का शपथ ग्रहण समारोह 12 जनवरी को आपणो राजस्थान रिसॉर्ट हरमाड़ा में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि Pdp लीनेस ललिता मेहता रही व guest of honour विद्याधर नगर सेंट्रल स्पाइन के अध्यक्ष मुकेश बिवाल रहे। ली मधु जैन ने तिलक लगाकर सबका स्वागत किया । Pdp ली ललिता मेहता ने ली शिल्पम जोशी को अध्यक्ष, ली राशी बंब को सचिव, ली मधु जैन को कोषाध्यक्ष, ली नीरू भाटिया को उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ली शिल्पम जोशी ने अपने शब्दों में आगे की योजना बताई व सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर उनको उपहार से सम्मानित किया। सचिव ली राशि बंब ने सभी का धन्यवाद अर्पित किया। कायक्रम का संचालन ली नीरू भाटिया ने किया । कार्यक्रम के बाद सभी लिनेस मेम्बर्स ने विभिन्न गेम्स का मज़ा लिया और अंत में स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन का लुत्फ उठाया गया। इसी कार्यक्रम के तहत सभी लिनेस ने मिलकर गरीबों में कंबलसे वितरित किए। अध्यक्ष ली शिल्पम जोशी, सचिव, ली राशि बंब, कोषाध्यक्ष ली मधु जैन आदि मोजूद रहे।