जयपुर। T20 World Cup 2022 के सुपर 12 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 5 रनों से हरा दिया है। भारत इस जीत के साथ अब ग्रुप 2 में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत ने बांग्लादेश को 185 रनो का लक्ष्य दिया। लेकिन बारिश के कारण डीएलएस पद्धति के अनुसार 16 ओवरों में लक्ष्य को संशोधित कर 151 कर दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 145 रन ही बना सकी।
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने आयी भारतीय टीम की शुरूआत आज भी अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गये। हालांकि इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। केलए राहुल ने अपनी फॉर्म वापिस लौटते हुए 50 रनों की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने भी एक और हॉफ सेंचुरी लगाई। विराट ने 44 गेंदो पर 64 रन बनाये। केएल राहुल (32-गेंद 50) और सूर्यकुमार यादव (16-गेंद 30) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। भारत ने 184 रनों का स्कोर खडा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बांग्लादेश ने जबरदस्त शुरूआती की और पहले 7 ओवर्स में 66 रन बना डाले। लिटन दास ने ताबडतोड बल्लेाबाजी का प्रदर्शन किया और मात्र 21 गेंदों पर 50 रन पूरे किये। इसके बाद बारिश ने मैच में बाधा डाली और बांग्लादेश को संसोधित 16 ओवर में 155 रनों का लक्ष्य मिला। बारिश के बाद दास रनआउट हो गये जो मैच का टर्निंग प्वांइट रहा। भारत की तरफ से अर्शदीप और पांड्या ने दो—दो विकेट लिये। वहीं मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया। कप्तान विराट कोहली को मैन आफ द मैच चुना गया।