संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने शुक्रवार को खटकड़ और देई खेड़ा में आयोजित ’’प्रशासन गांवों के संग’’ शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में विभिन्न योजनाओं में ग्रामीणों को लाभान्वित किया।
जिला कलक्टर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों के लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण करने की मंशा से यह अभियान चलाया है जिसमें 20 विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर दी जा रही हैं। ग्रामीण अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर उन्होंने आवास पट्टों का वितरण किया तथा विभागों की योजनाओं का लाभ दिया । विभिन्न विभागों के काउंटर्स का निरीक्षण कर उनकी प्रगति जानी तथा आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में प्रधान प्रेमबाई, उपप्रधान रामहेत बैरवा एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।