अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में घुसे तालिबानी, राष्ट्रपति अशरफ गनी छोड सकते हैं कुर्सी

जयपुर। तालिबान के आतंकवादी धीर धीरे पूरे अफ़ग़ानिस्तान पर कब्जा जमा रहे हैं। आज अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के आतंकवादी घुस आऐ। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तालिबानी चारों तरफ से काबुल में प्रवेश कर चुके हैं। हालांकि अभी तक आतंकियों द्वारा मारपीट या हिंसा करने की खबर नहीं है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि हम काबुल के शांतिपूर्ण आत्मसमर्पण के लिए सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा है कि तालिबान के लोग तब तक काबुल के सभी प्रवेश द्वारों पर तैयार रहेंगे जब तक कि शांतिपूर्ण और संतोषजनक सत्ता हस्तांतरण पर सहमति नहीं बन जाती।"

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल में उत्पन्न हुई फिलहाल कि स्थिति पर बयान नहीं आया है। बता दें कि गनी ने शनिवार को कहा कि वह स्थिति पर स्थानीय नेताओं और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ तत्काल परामर्श कर हैं। लेकिन अभी गनी का कोई भी बयान इस स्थिति पर सामने नहीं आया है। वहीं कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि वह पद छोड़ने जा रहे हैं, और एक तालिबान कमांडर को अपनी कूर्सी सौंप देंगे।

सरकार के कार्यवाहक आंतरिक मंत्री अब्दुल सत्तार मिर्जाकावल ने टोलो न्यूज चैनल पर एक ट्वीट में कहा कि सत्ता संक्रमणकालीन प्रशासन को सौंपी जाएगी। शहर पर कोई हमला नहीं होगा, यह सहमति है कि एक शांतिपूर्ण हैंडओवर होगा। अफगान राष्ट्रपति भवन के एक ट्वीट में कहा गया है कि काबुल के आसपास कई जगहों पर गोलीबारी की आवाज सुनी गई थी लेकिन सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर शहर पर नियंत्रण कर लिया था।