उदयपुरवाटी /बुगाला (सुमेर सिंह राव)
सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार 1 सितंबर से कक्षा 9 से बारह तक स्कूल संचालन हेतू सौन्थली गांव के सेठ केदारमल सौन्थलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक अभिभावक मीटिंग संपन्न हुई । जिसमें अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जो चिंता है उसको दूर करने के उद्देश्य से यह मीटिंग रखी गई । प्रिंसिपल सत्यपाल मीणा ने बताया कि इस दौरान विद्यालय भवन, कक्षा-कक्ष , कार्यालय, कम्प्यूटर लैब, फर्नीचर एवं शौचालय की साफ सफाई करवाई गई तथा उन्हें सैनेटाइज किया गया । इस मौके पर सरपंच परमेश्वरी देवी , मनोज कुमार मिश्रा, विजय कुमार शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद था।