शिवकुमार शर्मा
कोटा |
जिले से चयनित 6 लब्ध प्रतिष्टित शिक्षकों एवम 19 स्थानीय क्लब शिक्षकों को सम्मानित करते हुए वर्धमान महावीर खुला विश्व विद्यालय के उपकुलपति डॉ0 आर0एल0 गोधारा ने शिक्षकों से अपील की कि वह अपने विषय पर गहन अध्ययन कर ही कक्षा में अध्यापन हेतु प्रस्थान करैं।
क्लब अध्यक्ष डॉ0 जगदीश शर्मा ने बताया कि सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डॉ0 रणवीर सिंह चौधरी ओ0एस डी0 शिक्षा, आदित्य विजय प्रधानाचार्य, रीतु शर्मा सहायक निदेशक,प्रीति जासू सहायक आचार्य बी0एड0कालेज, टीना जादम व्याख्याता एवम श्रीमती ममता सिंह अध्यापिका रही। विशिष्ठ अतिथि जॉन अध्यक्ष श्रीमती निशा धूत,तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ0 शुष्मा आहूजा रही।
दिन की शुरुआत रंगबाड़ी स्तिथ बालिका गृह में बालिकाओं कोषाध्यक्ष विजेंदर व्यास के नेतृत्व में राजेंद्र सविता विजय के सहयोग से भोजन वितरण कर किया।
कार्यकारी प्रान्तपाल एम0जे0 एफ0 लायन संजय भंडारी,पूर्व प्रान्तपाल अरविंद शर्मा,लायन नाहर, राजेन्द्र जी अग्रवाल आर0सी0 अशोक बंसल के द्वारा डॉ0 जगदीश शर्मा की प्रांतीय पिन से सम्मानित करते हुए।
दोपहर में पी0एस0टी0 की स्कूलिंग हुई जिसमें क्लब अध्यक्ष,सचिव,कम कोशाध्यक्ष को प्रांतीय पिन तथा अध्यक्ष डॉ0 जगदीश शर्मा को श्रेष्ठ नेतृत्व प्रमाण पत्र से नवाजा।
धन्यवाद प्रथम उपाध्यक्ष मनोज गर्ग ने दिया।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।