शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
शिक्षक की महानता को नमन प्रोग्राम टीचर्स डे के उपलक्ष में "विनर्स क्रिएटर प्राइवेट लिमिटेड" के द्वारा सभी टीचर्स को सम्मान और भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। पूरे भारत से टीचर्स ,ट्रेनर और प्रिंसिपल ने रजिस्ट्रेशन किया। और ऑनलाइन जूम और फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रोग्राम को मनाया गया।
सभी टीचर्स और टीम को सर्टिफिकेट भी दिए गए।
कम्पनी के फाउंडर योगेन्द्र शर्मा ने दीपक प्रज्वलित करके प्रोग्राम में आए सभी टीचर्स का स्वागत किया।
प्रोग्राम में होस्ट सोनल झज्ज , वर्षा नानकानी ने किया।
प्रोग्राम का मैनेजमेंट स्वेता झांब , ललिता कोठिया , प्रशांति गौड़ा ने किया। नैनवा ब्लॉक के टीचर प्रीतम अरोड़ा को भी इस संस्था द्वारा सम्मानित किया गया, प्रीतम अरोड़ा को पूर्व मै ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान भी दिया जा चुका है