जयपुर। महाष्ट्र में शिवसेना पार्टी के नियंत्रण को लेकर चल रही खींचातानी के बीच उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दायर की है। दायर याचिका में कहा गया है कि फिलहाल चुनाव आयोग को यह तय करने से रोका जाये की पार्टी का नियंत्रण किसके पास है – चाहे श्री ठाकरे हों या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास। नोटिस में कहा गया है कि जब तक कि ठाकरे के खिलाफ विद्रोह करने वाले विधायकों को अयोग्य घोषित करने पर निर्णय नहीं हो जाता, तब तक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ही पार्टी को नियंत्रित करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ टीम शिंदे ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के बाद दावा किया कि यह "असली शिवसेना" है।
चुनाव आयोग ने शिवसेना के दोनों समूहों से कहा है कि वे आठ अगस्त तक दस्तावेजी साक्ष्य और लिखित बयान दें ताकि यह साबित किया जा सके कि महाराष्ट्र पार्टी का प्रतिनिधित्व कौन करता है। उसके बाद ही चुनाव आयोग मामले की सुनवाई करेगा।
टीम ठाकरे ने एक याचिका में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि चुनाव आयोग यह तय नहीं कर सकता कि कौन सा समूह शिवसेना का प्रतिनिधित्व करता है, जब तक कि शिवसेना के बागी विधायकों की अयोग्यता पर स्पष्टता नहीं हो जाती है
पार्टी के चुनाव चिन्ह आवंटित करने और चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार संवैधानिक निकाय को लिखे एक पत्र में, टीम शिंदे ने दावा किया कि उसके पास 55 में से 40 विधायकों और 18 लोकसभा सांसदों में से 12 का समर्थन है।
"… यह स्पष्ट है कि शिवसेना में विभाजन हो चुका है जिसमें से एक समूह का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं और दूसरे समूह का नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे हैं, दोनों समूह अपने साथ असली शिवसेना होने का दावा करते हैं। नेता शिवसेना पार्टी के कथित अध्यक्ष होने के नाते, “चुनाव आयोग ने शनिवार को दो खेमों को नोटिस में कहा कि 8 अगस्त तक पार्टी के नियंत्रण के लिए दस्तावेजी सबूत मांगे गए हैं।
चुनाव आयोग ने कहा कि वह दस्तावेजी सबूत और लिखित बयान मिलने के बाद ही "पर्याप्त सुनवाई" के लिए अगला कदम उठाएगा।