10वीं Gen प्रोसेसर के साथ Tecno Megabook T1 लैपटॉप लॉन्च हुआ, जानें फीचर्स

जयपुर। भारत में एक लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने बर्लिन, जर्मनी में चल रहे IFA 2022 में अपना पहला लैपटॉप लॉन्च किया। यह लैपटॉप Tecno Megabook T1 है। इस लैपटॉप की खास बात की यह Apple MacBook की तरह ही एक प्रीमियम लुक के साथ पेश किया है। लैपटॉप 1.48 किग्रा वजन और 14.8 मिमी मोटाई के साथ काफी पोर्टेबल भी है। Tecno Megabook T1 भी गैलियम नाइट्राइड (GaN) चार्जर के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

टेक्नो मेगाबुक T1 कीमत
नई Tecno Megabook T1 की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कंपनी का कहना है कि नया लैपटॉप इस साल की तीसरी छमाही में लांच किया जायेगा।

Tecno Megabook T1 स्पेसिफिकेशंस
Tecno Megabook T1 में 15.6 इंच के डिस्प्ले दिया गया है। जो की 350 निट्स ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत sRGB हाई कलर सरगम, DC अडैप्टिव डिमिंग और TUV लैंडे आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। लैपटॉप में 10 वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 और एक इंटेल कोर i7 प्रोसेसर है जिसमें 16GB तक रैम और 1TB SSD स्टोरेज है। लैपटॉप 70Wh की बैटरी के साथ आता है जो GaN चार्जर के जरिए 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Tecno के पहले लैपटॉप Megabook T1 में DTS इमर्सिव साउंड द्वारा ट्यून किए गए दो स्टीरियो स्पीकर हैं जो बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए Tecno ऑडियो लैब तकनीक को सपोर्ट करते हैं। वीडियो कॉल को बेहतर बनाने के लिए एआई ईएनसी तकनीक द्वारा संचालित दो माइक्रोफोन हैं। आपको बेहतर गोपनीयता के लिए शटर के साथ-साथ लैपटॉप पर 2-मेगापिक्सेल वेब कैमरा मिलता है। जरूरत न होने पर आप कैमरा बंद कर सकते हैं। एक बैकलिट कीबोर्ड है जिसमें डेडिकेटेड नंबर कीज़ हैं और उनके ठीक ऊपर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।