जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता Tecno ने पुष्टि की है कि वह 7 दिसंबर, 2022 को दुबई में एक वैश्विक लॉन्च इवेंट में अपनी अगली-जेन फ्लैगशिप सीरीज़, Tecno Phantom X2 लॉन्च करेगी। इसके अलावा, Tecno ने यह भी खुलासा किया है कि उसके आगामी Phantom X2 सीरीज के स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश की जायेगी।
वेबिनार में, कंपनी ने एक नए कैमरा सिस्टम के बारे में विवरण देते हुए बताया कि इसमें 4K ईगल आई लेंस को 2.5 वाइड एंगल हाइब्रिड स्थिरीकरण के साथ जोडे जायेगा। Tecno ने कहा कि यह कैमरा तकनीक Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन में उपलब्ध होगी।
Tecno Phantom X2 सीरीज के संभावित फीचर्स
Tecno Phantom X2 सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल शामिल होने की उम्मीद है - Tecno Phantom X2 और Tecno Phantom X2 Pro । दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 SoC प्रोसेसर दिये जानें की उम्मीद है। दोनों फोन को 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट मिलेगा, और उन्हें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए फैंटम एक्स2 सीरीज के स्मार्टफोन्स को ब्लूटूथ 5.3 और एनएफसी का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो फैंटम एक्स2 सीरीज के स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,040mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Tecno Phantom X2 सीरीज की कीमत और उपलब्धता की उम्मीद है
Tecno Phantom X2 सीरीज के स्मार्टफोन की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है।