50 MP कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी के साथ Tecno Spark 9T भारत में लॉन्च हुआ, जानें कीमत

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता टेक्नो ने भारत में अपने पोर्ट फोलियो का विस्तार करते हुए एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Tecno Spark 9T  है। कंपनी ने इस फोन को 6.6 इंच का फुल.एचडी़ डिस्प्ले, 50 एमपी कैमरे जैसी मुख्य विशेषताओं के साथ पेश किया है। आइये फोन के फीचर्स की पर विस्तार से नजर डालते हैं।

कीमत एवं उपलब्धता
टेक्नों स्पार्क 9 टी को केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। फोन की कीमत कंपनी ने 9,299 रूपये रखी है। यह फोन अटलांटिक ब्लू, गोल्ड और आइरिस पर्पल में उपलब्ध होगा। फोन की पहली सेल 6 अगस्त को अमेजन इंडिया पर की जायेगी।

Tecno Spark 9T  के स्पेसिफिकेशंस
इसमें 6.6 इंच की फुल.एचडी डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का स्क्रीन रिज्यूलॉशऩ ;1080 2408 पिक्सल है। प्रोेसेसर की बात करें तो इसमें मीडिया टेक हीलियो जी 25 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 3 जीबी वर्चुअल रैम भी है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से बढाया जा सकता है।

कैमरों के लिए, इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप कैमरा दिया गया है जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और एआई सेंसर मौजूद है। फोन में आगे की तरफए सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8मेगापिक्लस का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर देने के लिए 5,000उ।ी की बैटरी दी गई है। और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है।