भारत विकास परिषद माधव शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत तीज क्वीन कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 3 अगस्त।भारत विकास परिषद माधव शाखा द्वारा
हरियाली तीज के उपलक्ष में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन तलवंडी स्तिथ निजी होटल पर आयोजित किया गया
आज माधव शाखा ने भारतीय संस्कृति के प्रतीक हरियाली तीज के अवसर पर तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
माधव शाखा की महिला प्रमुख डॉ शैफाली शर्मा ने बताया की शाखा की सभी महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया में सज धज कर उत्साह से भाग लिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कुमकुम जेटली चार्टर प्रेसिडेंट रोटरी क्लब कोटा रॉयल एवं श्रीमती मेघना खंडेलवाल कोटा जिला प्रभारी, महिला एवं बाल विकास रही कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत तरीके से भारत माता एवं विवेकानंद जी,गुरु जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के साथ के साथ हुई।
शाखा सदस्य निरुपमा गुप्ता एवं रचना पाठक ने अतिथियों का दुपट्टा उड़ा कर अभिनंदन किया।
माधव शाखा के अध्यक्ष
नरेंद्र जी गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष एचपी गर्ग ने सभी महिलाओं को भारतीय संस्कृति के पारंपरिक कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं की गई जिसमें सभी मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं परस्पर टीम भाव के साथ खेल खेले।
अंत में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतियोगिताओं के आधार पर निर्णय दिया जिसमें तीज क्वीन दो कैटेगरी में 50 वर्ष से अधिक श्रीमती साधना सक्सेना
50 वर्ष से नीचे - श्रीमती ज्योति गोयल विजेता रहीं।
कार्यक्रम का संचालन शाखा की महिला प्रमुख डॉक्टर शेफाली शर्मा ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माधव शाखा सदस्य रेनु मिश्रा, मोहिनी विनय, हेमा कटारा,साधना सक्सेना, कविता माथुर,ज्योति गोयल, शुभा भारद्वाज, लीना शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे