ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
तहरीक ऐ उर्दू ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन
कोटा 13 सितंबर ।शहर क़ाज़ी जुबेर अहमद की सरपरस्ती में आज तहरीक ऐ उर्दू राजस्थान की तरफ से , जिला कलेक्टर कोटा के ज़रिये , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम , उर्दू विषय की समस्याओं के निराकरण , नव पद सृजित करने , रिक्त पदों को भरने , पुस्तकों का वितरण और , उर्दू की आवाज़ उठाने पर, अध्यापक अमीन क़ायम खानी का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।
कोटा कलेक्टर ओ पी बुनकर ने , इस मामले में , जिला स्तर की सभी समस्याओं के समाधान के प्रयास तुरंत करने का आश्वासन दिया जिसमे , कोटा के स्कूलों में , अभी तक उर्दू कोर्स की किताबें वितरण नहीं होने पर , तुरंत करवाने , कोटा के राजकीय महाविद्यालय रामपुरा में उर्दू विषय खोलने , कोटा के महात्मागांधी इंग्लिश स्कूलों में उर्दू पद सृजित करने , स्कूलों में संख्या के आधार पर, स्कूल स्तर पर उर्दू विषय खोलकर , उर्दू पढ़ाने के मामले में स्थानीय शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया , ज्ञापन में , अध्यापक अमीन क़ायम खानी द्वारा शिक्षक सम्मेलन में , शिक्षा मंत्री महोदय के समक्ष उर्दू विषय संबंधित मांग उठाने पर , उन्हें निलंबित करने का भी विरोध जताते हुए , अमीन क़ायम खानी को , तुरतं बहाल करने की मांग उठाई । कोटा रामपुरा कन्या महाविद्यालय में , केबिनेट मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने भी , उच्च शिक्षा मंत्री को , तहरीक ऐ उर्दू राजस्थान द्वारा मांग उठाने पर , उर्दू विषय खोलने बात पुरज़ोर सिफारिश कर , कोटा रामपुरा कन्या महाविधालय में , उर्दू खोलने के लिए कहा है , ,ज्ञापन में बजट वायदे के मुताबिक़ राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ की स्थापना करने , उर्दू विषय को बजट घोषणा के मुताबिक़ नव सृजित पद नहीं भरने , स्कूलों में उर्दू नहीं खोलने , उर्दू के साथ भेदभाव करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने , रीट में उर्दू भर्ती की संख्या ढाई हज़ार करने , पाठ्य पुस्तकें तुरंत उपलब्ध कराने , प्राइमरी , मिडिल , सेकेंडरी , हायर सेकेंडरी , , कॉलेज स्तर पर , अनुपात के आधार पर , उर्दू पद सृजित कर कर तुरतं भर्ती करने , पाठ्य पुस्तक मंडल से , तुरंत पुस्तकें उलब्ध कराने , की मांग ज्ञापन में शामिल की गयी, जिला कलेक्टर कोटा ने , सभी मांगों पर , उनके स्तर की संबंधित मांगों को तुरत पूरा करवाने , और अन्य मांगों के लिए , माननीय मुख्यमंत्री महोदय को , ज्ञापन भेजकर संबधित मांगों को पूरा करने की सिफारिश करने का आश्वासन दिया ,, ज्ञापन देने वालों में , तहरीक ऐ उर्दू राजस्थान के कोटा शहर क़ाज़ी जुबेर अहमद , तहरीक ऐ उर्दू राजस्थान के प्रदेश को कन्वीनर एडवोकेट अख्तर खान अकेला , प्रदेश को कन्वीनर इंजीनियर ज़ाकिर ,हुसैन , प्रोफेसर नईम फलाही , के डी अब्बासी ,हैदर अली उपस्थित रहे।