जयपुर। जम्मू.कश्मीर के राजौरी में सेना के एक शिविर को तोड़ने की कोशिश करने वाले दो आतंकवादियों को गुरुवार को भारतीय सेना ने ढेर कर दिया। ऑपरेशन में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गये।
भारतीय सेना ने बताया कि आतंकवादी सेना की एक कंपनी ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमले का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में पांच जवान भी घायल हो गए। भारतीय सेना ने पुष्टि करते हुए कहा कि, ऑपरेशन अब समाप्त हो गया है।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी हमले में 16 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह भी घायल हुए हैं उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि जमीन पर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इलाके को साफ किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह जम्मू जोन ने एएनआई के हवाले से कहा कि किसी ने राजौरी के दारहल इलाके के परगल में सेना के शिविर की सीमा को पार करने की कोशिश की। इस दौरान ही यह मुठभेड हुई।