जयपुर। मणिपुर में म्यांमार की सीमा के पास आतंकवादियों ने छूप कर हमला किया और भारतीय सेना के एक कर्नल उनकी पत्नि और और बेटे सहित चार सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों ने बताया कि आतंकी हमला मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुबह 10 बजे हुआ।
सूत्रों के मुताबिक 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी शनिवार को एक अग्रिम शिविर में गए थे और जब वे वापिस लौट रहे थे तो घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उनके काफिले पर हमला किया। इस हमले में कर्नल के बेटे व पत्नि सहित चार सैनिक शहीद हो गये।
सूत्रों ने कहा कि मणिपुर स्थित आतंकवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी या पीएलए को हमले के पीछे माना जाता है, हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। यह पहली बार है जब जिले के इस सुदूर इलाके में घात लगाकर किए गए हमले में नागरिकों की मौत हुई है। यह स्थान चुराचांदपुर से लगभग 50 किमी दूर एक अत्यंत सुदूर गाँव है।
इस हमले पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की यह असम राइफल्स के काफिले पर कायराना हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। राष्ट्र ने सीओ 46 एआर और परिवार के दो सदस्यों सहित 5 बहादुर सैनिकों को खो दिया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। अपराधियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्वीट किया कि आतंकवादियों का पता लगाने के लिए एक जवाबी अभियान शुरू किया गया है।